भारत और चीन सेना के बीच एक बार फिर कमांडर स्तर की वार्ता
लद्दाख भारत और चीन में पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में सीमा विवाद जारी है।इस बीच शनिवार को दौलत बेग ओल्डी में दोनों देश मेजर जनरल स्तर की वार्ता हुई। वार्ता शाम 7.30 बजे खत्म हुई। दोनों सेनाओं ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जवानों को पीछे हटाने को लेकर बातचीत की। रणनीतिक तौर से महत्वपूर्ण डेपसांग क्षेत्र में तनाव कम करने की योजना पर भारत और चीन के बीच बातचीत हुई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व 3 माउंटेन डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मेजर जनरल अभिजीत बापट ने की। बैठक का एजेंडा डेपसांग पर तनाव को कम करना रहा, जहां दोनों पक्षों ने विवादित सीमा पर सैनिकों की बड़े पैमाने पर तैनाती की हुई है। सूत्रों के मुताबिक, मेजर जनरल बापट ने अपने चीनी समकक्ष के साथ बातचीत में डेपसांग से गुजरने वाले पेट्रोलिंग पॉइंट 10 से 13 के बीच गश्त को रोकने पर कड़ा विरोध जताया। चीन इस इलाके में भारतीय सेना को गश्त करने से रोक रहा है, जबकि यह भारतीय क्षेत्र में आता है। अनुमान है कि 15,000 से अधिक चीनी सैनिक डेपसांग के विपरीत तैनात हैं। वहीं भारत ने भी सैनिकों की तैनाती की है जिसम...